Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur रिटायर्ड इम्पलाईज़ यूनियन की एक विशेष बैठक आयोजित

रिटायर्ड इम्पलाईज़ यूनियन की एक विशेष बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिटायर्ड इम्पलाईज़ यूनियन की एक विशेष बैठक प्रधान लाल सिंह की प्रधानगी में हुई। जिसमें कुलवंत सिंह सैनी, केवल हीर, संजीव अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्वर्गीय सरदारी लाल शर्मा प्रधान नगरपालिका कर्मचारी संगठन पंजाब के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात बैठक के दौरान सभी को लोहड़ी और माघी की बधाई दी गई और निर्णय लिया गया कि जिस तरह लडक़ों की लोहड़ी मनाई जाती है, उसी तरह लड़कियों की लोहड़ी भी मनाई जाएगी। इसके साथ ही यूनियन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही शहर के एक पार्क को गोद लिया जाएगा जिसका रखरखाव यूनियन द्वारा किया जाएगा और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा ताकि शहर को साफ सुथरा बनाके के लिए प्रयास किये जा सके।

Advertisements

इस अवसर पर जोगिंदर पाल आदिया महासचिव, अश्वनी शर्मा, सुरजीत लाल, हरीश कुमार, हरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, नरेश कुमार, मदन लाल, बोध राज, बलविंदर सिंह, अश्वनी कुमार शर्मा, सुरिंदर कुमार, विजय कुमार, तरसेम लाल टांडा, हरमेश कुमार, संधार सिंह, सीता राम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here