Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur 21 जनवरी से भगवान श्री राम जी को समर्पित होगी श्री राम...

21 जनवरी से भगवान श्री राम जी को समर्पित होगी श्री राम भवन में एक सप्ताह के लिए भव्य दीप माला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल की ओर से अयोध्या धाम में नव निर्मित भगवान श्री राम जी के मन्दिर जो २२ जनवरी सेस भक्तों के लिए खोला जा रहा है इस उपलक्ष्य में मण्डल परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती महाराज के आर्शीवाद से एक सप्ताह के लिए राम भवन, चांद नगर, वहादरपुर में भव्य दीप माला का आयोजन कर रहा है।

Advertisements

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील कि एक सप्ताह के लिए देश के सभी धार्मिक स्थानों पर सफाई का कार्य किया जाए उसके अन्तर्गत राम भवन एवं मण्डल द्वारा जितनी भी गाड़ियां जन कल्याण हेतु चलती हैं उनका सफाई अभियान इसी दिन शुरु कर रहा है। इसके साथ ही २२ जनवरी को भव्य मन्दिर बनने की खुशी में २१ जनवरी को ५१ ब्राह्मणों को भोजन एवं भण्डारे का आयोजन भी किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here