राम मंदिर दर्शन अभियान के लिए कपूरथला बीजेपी ने की बड़ी तैयारी: शाम सुंदर अग्रवाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। राम मंदिर दर्शन अभियान के लिए कपूरथला बीजेपी ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में जिले के लोगों को प्रभु श्रीराम दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे देश भर से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। 24 जनवरी से 25 मार्च तक लगातार 430 ट्रेन चलाई जाएंगी इनके साथ साथ अयोध्या रूट पर पूर्व से चलने वाली 37 ट्रेन भी निर्धारित समय से चलते रहेंगी। इस सबंधी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य और श्री रामजन्मभूमि संचालन कमेटी के कन्वीनर शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर दर्शन अभियान के लिए सरकार द्वारा 9 फरवरी से पठानकोट, लुधियाना और जालंधर कैंट से स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। अग्रवाल ने बताया कि जिले के लोगों को भाजपा रामलला के दर्शन करवाएगी। दर्शन अभियान करीब दो माह चलेगा। इसकी शुरुआत 25 जनवरी से होगी।30 मार्च को समापन होगा। अयोध्या आने-जाने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Advertisements

इसके लिए श्री रामजन्मभूमि संचालन कमेटी ने राम भक्तों को ले जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों को रेल किराये व खाने का मात्रा 1500 रुपये देना होगा। राम भक्तों के लिए स्लीपर श्रेणी की व्यवस्था रहेगी। 1065 किलोमीटर के सफर लिए स्लीपर श्रेणी का आने जाने का किराया मात्र 1000 रुपये रहेगा। 500 रुपये खाने के लगेंगे। उन्होंने कहा कि राम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। कार्यकर्ता अपना खर्च खुद वहन करेंगे। 90 से 95 प्रतिशत आम लोग होंगे।

कार्यकर्ता सिर्फ व्यवस्था की दृष्टि से साथ जाएंगे। अयोध्या में ठहरने,खाने व दर्शन की व्यवस्था भी भाजपा करेगी। राम भक्तों को इससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। व्यक्ति की विचारधारा कोई मायने नहीं रखेगी। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग जिले के लोगों के लिए अन्य राज्यों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। लुधियाना, पठानकोट जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से लोग रवाना होंगे। इसी रेलवे स्टेशनो पर उनकी वापसी होगी। घर से रवाना होने व वापसी तक भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here