Monday, October 26, 2026
Home National सोलह मील में बहुमंजिला भवन हुआ ढहढेरी, कोई जानी नुकसान नहीं

सोलह मील में बहुमंजिला भवन हुआ ढहढेरी, कोई जानी नुकसान नहीं

शिमला (द स्टैलर न्यूज़), पलक। शिमला के समीप सोलह मील में एक बहुमंजिला भवन ढहढेरी हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी की ओर बने इस भवन के गिरने से करोड़ों की लागत से बने धामी कॉलेज की बुनियाद को खतरा पैदा हो गया है। लेकिन खतरे को देखते हुए इस भवन को पहले ही खाली करवा दिया गया था।

Advertisements

गणीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। भवन ढहढेरी  होने के बाद कुछ समय के लिए आवाजाई को रोक दिया गया था लेकिन अब एकतरफा आवाजाई भवन गिरने के दौरान हाईवे पर भी आवाजाई को रोका गया और अब एकतरफा आवाजाई हो रही है।  इस घटना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। रास्ते से मलबा हटाया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here