Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur 22 जनवरी को खुशी के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित...

22 जनवरी को खुशी के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया जाएगा विशेष कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या जी में 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर एवं खुशी में जिला कांग्रेस कार्यलय, माहिलपुर अड्डा, होशियारपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा लड्डू बांटे जाएंगे। जिला प्रधान अरुण डोगरा मिक्की के दिशानिर्देशों पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व शहरी प्रधान नवप्रीत रैहल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण एवं राम लला की प्राणप्रतिष्ठा हम सभी के लिए एतिहासिक एवं खुशी के पल हैं और इन पलों के साक्षी बनते हुए हम सभी को इस खुशी में शामिल होना चाहिए। जिलाध्यक्ष की तरफ से उन्होंने सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं ब्लाक कमेटियों के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वह समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here