चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया: विनोद ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुजानपुर के गांव छम्ब पंचायत कक्कड़ में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कलश यात्रा के साथ राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी निकाली और कक्कड़ पंचायत में झांकी द्वारा भ्रमण किया गया।  ढोल नगाड़ों की गूंज में सभी लोग राममय हो गए। 

Advertisements

महिलाओं ने गीत संगीत के माध्यम से इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई इस कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में विराजमान करें और विश्व शांति और देश की उन्नति में सभी जनमानस सद्बुद्धि प्रदान करें।

उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज लोग भगवान राम के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम में आए और भगवान राम का दर्शन कर अपने आप को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को समर्पित किया।  विनोद ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन गांव छम्ब के सभी के सहयोग द्वारा किया गया । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here