
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के सबंध अयोध्या में की गई श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विरासती शहर कपूरथला में तमाम जगहों पर आयोजित किए गए कर्यकर्मो में भाजपा नेताओ ने जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में उपस्थित होकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि, समस्त देशवासियों को भव्य श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का यह स्वर्णिम दिन हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं।इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि,प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि, कारसेवकों के बलिदान, अनेक सन्तों की तपस्या, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरुप आज परम पावन अयोध्यापुरी में श्रीराम लला अपने नव्य, दिव्य व भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। खोजेवाल ने कहा कि, जिस पल, जिस क्षण और जिस दिन की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वर्षों से इंतजार था आज वो इंतजार समाप्त हो गया है। भगवान राम अपने जन्मस्थान पर विराजित हो गए हैं। आज एक ऐसा दिन है जिसकी हर राम भक्त हमेशा प्रतीक्षा कर रहा था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, जिला उपप्रधान अश्वनी तुली, आईटी सेल के जिला प्रधान अनीश अग्रवाल यूथ भाजपा के जिला प्रधान सन्नी बैंस, एससी मोर्चा के जिला प्रधान रोशन लाल सभरवाल आदि उपस्थित थे।












