
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भरवाई रोड पर स्थित मंदिर शंकरापुरी में श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया। इस मौके पर संकीर्तन एवं आरती उपरांत लंगर प्रारंभ किया गया।
Advertisements

इस दौरान भाजपा जिला सचिव अश्वनी गैंद, करण कपूर, पार्षद रजनी डडवाल, रमेश डडवाल, राजेश शर्मा, नीरज गैंद व अन्य गणमान्यों ने विशेष तौर से पहुंचकर पूजा अर्चना की और सभी को इस पावन दिन की बधाई दी।











