Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम लला का विराजमान होना समस्त भारतीयों के लिए गर्व और...

श्री राम लला का विराजमान होना समस्त भारतीयों के लिए गर्व और हर्ष की बात: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या जी में श्रीराम मंदिर में श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही समस्त राम भक्तों का मंदिर बनाने का सपना पूर्ण हुआ है तथा हम सभी मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले सभी राम भक्तों को नमन करते हैं। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद व अज्जोवाल के पंच राजन शर्मा ने साथी दुकानदारों के सहयोग से लगाए गए भंडारे दौरान सभी को बधाई देते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व एवं हर्ष की बात है कि हमें प्रभु के विराजमान होने का मनोरम दृश्य देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान डा. कुलदीप नंदा, रजनीश टंडन, अनिल परुथी सोनू, पार्षद रजनी डडवाल, रमेश डडवाल, आर्टिटैक्ट रिपन हांडा व जस्सी आदि ने सभी को बधाई दी और भंडारे में सेवा की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here