Sunday, October 18, 2026
Home Himachal कांग्रेसी ही कांग्रेस में शामिल हुए: अर्चना चौहान 

कांग्रेसी ही कांग्रेस में शामिल हुए: अर्चना चौहान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि पहले से कांग्रेस में शामिल लोगों को फिर से कांग्रेस में शामिल कर विधायक राजेंद्र राणा लोगों को धोखा दे रहे है तथा झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कांग्रेस विधायक की अनदेखी हो रही है जिससे विधायक अधिकारियों को डरा  धमका कर अपनी हताशा व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisements

अर्चना चौहान ने कहा कि गत दिन बारी गांव में जिन दो लोगों  को कथित रूप से कांग्रेस पार्टी में एस शामिल करवाया गया , उनका परिवार पहले से ही कांग्रेस समर्थक रहा है। जिस ओवर हेड टैंक को बनाने की घोषणा विधायक राजेंद्र राणा ने की है , वह भी मोदी सरकार के जल शक्ति मिशन के तहत बनेगा । विधायक द्वारा की जा रही घोषणाएं सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here