Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

बारामुला (द स्टैलर न्यूज़), पलक। बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासल हुई है। पुलिस ने घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए बड़ी आतंकी साजिश को असफल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी अभियान के दौरान घर के तहखाने में छिपाकर रखी विस्फोटक सामग्री, आईईडी, एक मैगजीन के साथ पिस्तौल, एसएलआर और एके 47 राइफल के साथ गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने सोपोर के क्रैंकशिवेन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें एक घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here