Saturday, October 31, 2026
Home International स्पेन में मिला 3000 साल पुराना खजाना

स्पेन में मिला 3000 साल पुराना खजाना

स्पेन (द स्टैलर न्यूज़)। स्पेन में 3000 साल पुराना खजाना पाया गया है। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई आम खजाना नहीं है। इस खजाने में जो धातु का प्रयोग हुआ है वो धातु कथित तौर से पृथ्वी का नहीं है। स्पेन में सालों पहले खोजे गए खजाने को लेकर जो एनालिसिस किया गया है, उसमें सामने आया है कि 3000 साल पहले बनी कुछ कलाकृतियों में इस्तेमाल हुई धातु इस ग्रह की नहीं है। खजाने के बारे में वैज्ञानिकों ने नया विश्लेषण किया है। जिसमें पाया गया कि 1963 में मिले खजाने में 59 गोल्ड प्लेटेड चीजें मिलीं जिनमें से दो में उल्का पिंड में पाया जाने वाला लोहा इस्तेमाल हुआ है। 

Advertisements

उल्कापिंडीय लोहा वह धातु है जो शुरुआती ब्रह्मांड का अवशेष है। यह लोहे और निकल से बने उल्का पिंडों में पाया जाता है। स्टडी कहती है कि उल्कापिंडीय लोहा एक खास तरह के पथरीले उल्का पिंडों में पाया जाता है जो मुख्यत: सिलिकेट के बने होते हैं। विलेना का खजाना इबेरियन प्रायद्वीप में खोजा गया था। खजाने का 90 प्रतिशत हिस्सा 23.5 कैरेट सोने से बनाया गया था और इसमें 11 कटोरे, 3 बोतलें और 28 कंगन भी मिले थे। कलाकृतियों को आर्कियोलॉजिस्ट जोस मारिया सोलर ने दिसंबर 1963 में खोजा था। उस समय वे टीम के साथ विलेना से लगभग सात मील दूर ‘रैंबला डेल पैनाडेरो’ नामक एक सूखी नदी के तल की खुदाई कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here