Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur कर्मबीर बाली पंजाब लोकल बॉडी सेल के को-कन्वीनर नियुक्त

कर्मबीर बाली पंजाब लोकल बॉडी सेल के को-कन्वीनर नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने पंजाब लोकल बॉडी सेल के प्रदेश कन्वीनर केके मल्होत्रा व जिला होशियारपुर के प्रभारी राकेश शर्मा के साथ विचार-विमर्श करके पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए पूर्व पार्षद कर्मवीर बाली को पंजाब लोकल बॉडी सेल के को-कन्वीनर नियुक्त किया है।

Advertisements

जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने नवनियुक्त को-कन्वीनर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नवनियुक्ति का लाभ निश्चित तौर पर संगठन को मिलेगा। नवनियुक्त को-कन्वीनर बाली ने जिला अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे और पंजाब भर में लोकल बॉडी सेल की कमेटियों का जल्द ही गठन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here