
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में विधानसभा कांग्रेस की तरफ से पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के दिशा निर्देशों पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इस ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व शहरी प्रधान नवप्रीत रैहल ने की। यह ट्रैक्टर मार्च बजवाड़ा से शुरू होकर शहर के सभी बाजारों से होते हुए रोशन ग्राउंड में समाप्त किया गया। इस मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जुगल किशोर, मेजर धामी और सरवन सिंह, शहरी युवा अध्यक्ष आनंत गर्ग, एनएसयुआई के जिला प्रधान रविंदर आदिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर राजेश गुप्ता व शहरी प्रधान नवप्रीत रैहल ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि जो केंद्र की सरकार ने दो साल पहले वायदे किए थे उन वायदो से मुकर रही है और संघर्ष कर रहे किसानों पर आत्याचार कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को अपील की कि किसानों की सभी फसलों पर एमएसपी जरुर देनी चाहिए। पंजाब में भगवंत सिंह मान की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी चाहिए कि शम्भू वार्डर पर शहीद हुए किसानों के आरोपियों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए और इसमें हो रही देरी के कारण यह साबित हो रहा है कि भगवंत मान की सरकार केंद्र सरकार से मिली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर संघर्ष में किसानों के साथ खड़ी है।












