Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur मुख्यमंत्री भगवंत मान 12 को व्यापारियों के साथ करेंगे मिलनी

मुख्यमंत्री भगवंत मान 12 को व्यापारियों के साथ करेंगे मिलनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान 12 मार्च को होशियारपुर में सरकार- व्यापार मिलनी के दौरान होशियारपुर के व्यापारियों के साथ मिलनी करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से पूरे प्रदेश में व्यापारियों के साथ मिलनी की जा रही है, जिसकी शुरुआत उन्होंने होशियारपुर जिले में मुकेरियां से की थी और 12 मार्च को वे जिले में दूसरी बार सरकार- व्यापार मिलनी के लिए आ रहे हैं। उन्होंने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने संबंधी सुझाव लिए।

Advertisements

इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, चेयरमैन होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम प्रीत इंदर सिंह बैंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले के लिए गर्व का विषय है कि मुख्य मंत्री पंजाब व्यापारियों से मिलने के लिए जिले में दूसरी बार आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए और दी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाए। इस दौरान एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने सुरक्षा व ट्रैफिक के सुचारु प्रबंधों संबंधी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here