
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक ओर झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि हाल ही में जो कांग्रेस द्वारा निणर्य लिए गए हैं, कांग्रेस जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए जानी जाती रही है, उनसे वह विमुख हो रही है।

कांग्रेस को जनता से जो रिश्ता रखना चाहिए, वे नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने आजादी में प्रमुख भूमिका अदा की है इसलिए उन्हें अपने उस इतिहास को याद करके काम करना चाहिए। उन्होंने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।












