
मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। भोपाल में स्थित मंत्रालय भवन (वल्लभ भवन) में आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। आग मंत्रालय भवन के गेट नंबर 5 और 6 गेट के सामने पुरानी बिल्डिंग में लगी है। आग इतनी जल्दी फैल गई कि सरकारी दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जब सफाई कर्मचारियों ने बिल्डिंग में से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने तुरंत सुरक्षा अधिकारी और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग कैसे लगी, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।












