Tuesday, October 13, 2026
Home National पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी टनल का...

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी टनल का किया उद्घाटन

अरुणाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिनमें एक ईटानगर में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पूरे पूर्वोत्‍तर में चार गुणा तेजी से विकास कार्य चल रहा है। पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है। आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है।

Advertisements

बता दें कि टनल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 11.84 किलोमीटर है। इसमें टनल और सड़कें शामिल हैं। पश्चिम कमिंग जिले (बैसाखी) की तरफ 7.2 किलोमीटर चलने के बाद हम टनल-1 में प्रवेश करते हैं। इसकी लंबाई करीब 1 किलोमीटर है। इसके बाद एक सड़क आती है, जिसकी लंबाई 1.2 किलोमटर है। इसके बाद आती है टनल-2 की जिसकी लंबाई 1.591 किलोमीटर है। टनल से निकलने के बाद तीसरी सड़क है, जो नूरानंग की तरफ निकलती है, इसकी लंबाई है 770 मीटर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here