नेहरू युवा केंद्र ने होशियारपुर में करवाई नारी शक्ति फिटनेस दौड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केंद्र, होशियारपुर द्वारा नारी शक्ति फिटनेस रन आयोजित करवाई गई। यह दौड़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पालन की अगली कड़ी है और हमारे राष्ट्र के विकास में स्वस्थ और फिट महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करेगी। यह आयोजन भारत में महिलाओं की शक्ति और क्षमता का प्रमाण है और महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि भागीदारी बढ़ाने, फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश फैलाएगा। इस फिटनेस रन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में आधे कि.मी के ट्रैक पर प्रत्येक नारी शक्ति फिटनेस रन में 25 महिलाओं ने भाग लिया।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व सरपंच उधम कौर ने दौड़ को हरी झंडी दी और उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। इन ब्लॉक स्तरीय नारी फिटनेस रन के सफल आयोजन के लिए एनवाईके ने जिला प्रशासन और अन्य संगठनों के साथ सहयोग और सांझेदारी किया और रन को उचित तरीके से संचालित किया। दौड़ में सुखविंदर कौर ने पहला, सिमरनजीत कौर ने दूसरा व सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। एनवाईके ने महिलाओं से अपील की कि वह आगे आएं और बड़ी संख्या में महिलाओं को नारी शक्ति फिटनेस रन के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए प्रेरित करें और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता व्यक्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here