
कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने येदियुरप्पा पर अपनी 17 साल की बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक कथित यौन उत्पीड़न 2 फरवरी को हुआ था। जब मां-बेटी मदद के लिए येदियुरप्पा के पास गईं। पीड़िता ने यह शिकायत गुरुवार 14 फरवरी की शाम को दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।













