Monday, October 5, 2026
Home National भारत में बैन हुआ केजरीवाल का Meta Account, कंपनी से मांगा जवाब

भारत में बैन हुआ केजरीवाल का Meta Account, कंपनी से मांगा जवाब

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेटा और मेटा इंडिया पर आरोप लगाया है कि उनके अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। केजरीवाल ने एक्स पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए इस संबंध में एक पोस्ट किया है।

Advertisements

उन्होंने लिखा है, ‘आपने मेरा अकाउंट क्यों प्रतिबंधित कर दिया है? आपके भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि मेरा अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है। क्यों? आपके कार्यालय में कोई भी कोई कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाए जा सकते हैं। लिखे गए सभी ईमेल पर नियमित नोटिफिकेशन के अलावा कोई जवाब नहीं मिला। यह बहुत खराब सेवा है। हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुको। वरना वह आपको भारत में सिर्फ अपना ही अकाउंट चलाने की इजाजत देंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here