Monday, October 5, 2026
Home Himachal चंबा में हादसा, खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौ-त

चंबा में हादसा, खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौ-त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। चंबा जिले के भरमौर उपमंडल की होली तहसील में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। लामू-हीलिंग मार्ग पर हीलिंग नाले के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (48) पुत्र रंगीला राम और संजय कुमार (35) पुत्र शर्मा सरवन के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि दोनों किसी जरूरी काम से हीलिंग गए थे। देर रात अपने घर लामू लौटते समय रात करीब 11 बजे हीलिंग नाले के पास उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। बाद में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here