Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal अब तक 245 संक्रमित मामले आए सामने, 161 ने जीती कोविड-19 के...

अब तक 245 संक्रमित मामले आए सामने, 161 ने जीती कोविड-19 के प्रति जंग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में अब तक 245 संक्रमित मामले सामने आए हैं जिनमें से 161 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिला में 2 लोग कोरोना के कारण मौत के मुँह में जा चुके हैं। बुधवार को हमीरपुर जिला में 22 और लोगों ने कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से जंग जीत ली है। इन 22 मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत उन्हें गृह-संगरोध में घर भेजा जा रहा है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने स्वस्थ हुए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और कोरोना योद्धाओं का भी आभार जताया है।

Advertisements

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए लोगों में समलेहड़ा (बगवाड़ा) की 16 वर्षीय युवती, साईं, हथोल से 29 वर्षीय युवक, कराड़ा, टौणी देवी से 44 वर्षीय व्यक्ति, ऊपरली सुक्डीयाह (जन्सूह) से 32 वर्षीय युवक तथा बिआड़ बड़सर से 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने सभी मरीजों व उनके परिजनों से आग्रह किया है कि वे गृह-संगरोध नियमों का पूर्णतया पालन करें और समाज में कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने बताया कि जिला में 01 जुलाई, 2020 दोपहर तक कुल संक्रमित मामले 245 हैं जिनमें से 161 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। डा. सोनी ने बताया कि गत 30 जून को जिला में कुल 244 नमूने लिए गए जिन्हें 01 जुलाई को आईएचबीटी पालमपुर में जांच हेतु भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here