Saturday, October 31, 2026
Home National वैध ‘प्रदूषण सर्टिफिकेट’ नहीं तो पेट्रोल पंप पर कटेगा चालान

वैध ‘प्रदूषण सर्टिफिकेट’ नहीं तो पेट्रोल पंप पर कटेगा चालान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली परिवहन विभाग ने वैध पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) प्रमाण पत्र के बिना वाहनों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अगर आपके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, तो आपका ई-चालान जारी किया जाएगा। बता दें कि वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और पेट्रोल पंप ऐसे वाहनों पर नजर रखने का सबसे आसान तरीका है। इस अभियान के दौरान राजधानी दिल्ली के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से 8 बजे की दो शिफ्टों में 2500 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को तैनात किया जाएगा। ये सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपीलों की जानकारी देने वाले पर्चे भी बांटेंगे। दिल्ली परिवहन विभाग के अनुसार, राजधानी में अभी तक करीब 18 लाख वाहनों के पास पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here