Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh गेहूँ के स्टाक को खुर्द बुर्द करने के दोष अधीन ख़ाद्य और...

गेहूँ के स्टाक को खुर्द बुर्द करने के दोष अधीन ख़ाद्य और सिवल सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान बुधवार को पठानकोट में तैनात ख़ाद्य और सिवल सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर सुशील कुमार को अलग- अलग भलाई स्कीमों के अंतर्गत सरकार की तरफ से अलाट किये गेहूँ के स्टाक को खुर्द बुर्द करने के दोष अधीन काबू किया है। 

Advertisements

यह जानकारी देते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पड़ताल के दौरान पाया गया कि उक्त मुलजिमों ने कुल 2079 क्विंटल से अधिक गेहूँ के स्टाक का दुरुपयोग किया, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ। 

उन्होंने आगे बताया कि उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1), 13(2) और आई. पी. सी की धारा 409 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में एफ. आई. नम्बर 14 दर्ज करके गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और आगे पूछताछ जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here