कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज, सोनिया-राहुल गांधी ने की प्रैस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रैस कॉन्फ्रेंस की गई। इस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहूल गांधी मौजूद थे। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के बारे में जो जानकारी या तथ्य सामने आए है, वो चिंताजनक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 56 फीसदी चंदा मिला और कांग्रेस को केवल 11 फीसदी ही चंदा मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जांच कर रही है और जल्दी ही सच सामने आ जाएगा।

Advertisements

प्रैस को संबोधित करते हुए राहूल गांधी ने कहा कि हमारे खातें फ्रीज कर दिए गए है। हम चुनाव में खर्चे नहीं कर सकते है और चुनाव में प्रचार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मात्र 14 लाख के लिए हमारे पूरे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए है। सोनिया गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के कारण भाजपा को भारी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी मानते है कि यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। आयकर विभाग की तरफ से हमें 210 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है।  उन्होंने कहा कि 4 लाख 40 हजार रुपये के लिए हमारे ऊपर 210  करोड़ का पेनाल्टी लगा दिया गया है। हमारे बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। यह लोकतंत्र का उल्लंघन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here