
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शराब घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का अनावरण करते हुए उन्हें शहीद भगत सिंह और संविधान के संस्थापक और गरीबों व दबे कुचले वर्ग के उत्थान में अहम योगदान डालने वाले डॉ. बाबा साहब बीआर अंबेडकर के साथ करने की सख्त शब्दों में निंदा की तथा कहा कि आप ने संगीन अपराध व गुनाह किया है जिसकी सजा लोग उनको देंगे।

यहां जारी एक बयान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आप द्वारा केजरीवाल की तस्वीर शहीद भगत सिंह और डॉ. बाबा साहब के साथ लगाने से सभी लोग हैरान हैं क्योंकि केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं और बच्चों को एक बोतल शराब के साथ एक मुफ्त में देने के दोषी हैं। वह हवाला के जरिए पैसे घुमाकर गोवा चुनाव में पैसा खर्च करने के भी दोषी हैं।
ऐसे अपराधी की तस्वीर भगत सिंह के साथ कैसे लग सकती है जिसने अपनी जवानी में देश के लिए शहादत दी और संसद में बैठे गोरों को हिलाकर रख दिया। इसी प्रकार डाॅ. बाबा साहब समाज के दलित वर्ग के उत्थान में बीआर अंबेडकर के योगदान को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है और उन्होंने देश के लिए संविधान भी बनाया।
सरदार सिरसा ने कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है और इस महापाप को माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की महान हस्तियों के साथ अपनी तस्वीर लगाने के इस जघन्य अपराध के लिए लोग केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो कहते थे कि वे सुरक्षा नहीं लेंगे, अपनी तस्वीरें नहीं लगाएंगे और अब उन्होंने दिल्ली और पंजाब में एक इंच भी जगह नहीं छोड़ी जहां उनकी तस्वीरें न लगी हों।











