Tuesday, October 27, 2026
Home National चिट्टे के आरोपियों को किया न्यायलय मे पेश, तीन दिन का मिला...

चिट्टे के आरोपियों को किया न्यायलय मे पेश, तीन दिन का मिला रिमांड

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। बुधवार को जिला हमीरपुर के तहत उपमंडल टौणी देवी के ऊहल की लगदेवी पंचायत में नशा तस्करी का एक मामला सामने आया था। जहां दो व्यक्ति 9.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, चिट्टे के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए धर्मपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार दोपहर को नाकाबंदी कर दो व्यक्तियों कमलदेव उर्फ़ गुल्लु तथा अश्वनी कुमार को चिट्टे के साथ पकड़ा था। यह आरोपी ऊहल की तरफ से टिहरा की तरफ आ रहे थे। टीम ने इनको रुकने का इशारा किया। इस दौरान हडबडाहट में कोई वस्तु चालक के साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की तरफ फेंकी। शक होने पर कार की तलाशी ली गई। जहां गाडी के गियर बाक्स के पास 9.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। अब पुलिस मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करेगी कि खेप कहाँ से आयी और कहाँ ले जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here