Thursday, October 22, 2026
Home Himachal पूर्व मंत्री लंगाह के बेटे सहित 4 लोगों को 42 ग्राम नशीले...

पूर्व मंत्री लंगाह के बेटे सहित 4 लोगों को 42 ग्राम नशीले पदार्थ सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की एक क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल के एक पूर्व मंत्री के बेटे को शिमला में नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि कुल 42 ग्राम नशीले पदार्थ हासिल हुआ। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की। शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बस स्टैंड नजदीक एक होटल से प्रकाश लंगाह को अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार किया है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक पुलिस ने 42 ग्राम नशीले पदार्थ सहित प्रकाश लंगाह व अन्य को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here