आरजेडी के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल ने दिया त्यागपत्र

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद वृषिण पटेल ने आरजेडी से त्यागपत्र दे दिया है। बता दें कि वृषिण पटेल आरजेडी पार्टी के उपाध्यक्ष थे। वृषिण पटेल ने इस्तीफा देते हुए आरजेडी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने त्यागपत्र में लिखा कि आरजेडी को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं है। आरजेडी की सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में कोई आस्था नहीं। दुखित मन से आरजेडी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Advertisements

उन्होंने आगे लिखा कि तेजस्वी यादव ने जो कुनवा तैयार किया है, वो भविष्य में खुद के लिए कांटा बो रहे हैं जो उन्हें ही चुभेगा। राजद द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों पर उन्होंने कहा कि जनता फैसला करेगी कि क्या करना है। दरअसल, वैशाली से टिकट इन्हे न देकर पार्टी ने मुन्ना शुक्ला को उम्मीदवार बना दिया। जबकि वैशाली से सांसद भी रहे हैं वृषिण पटेल। वृषिण पटेल का कहना है कि मुन्ना शुक्ला, अशोक महतो के परिवार, बीमा भारती और ऐसे ही लोगों को पार्टी तब्ज जो दे रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here