Tuesday, October 20, 2026
Home Latest पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश,...

पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, सपा नेताओं सहित 10 गिरफ्तार

कुशीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। कुशीनगर पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सपा नेताओं सहित 10 लोगों को 5 लाख 62 हजार के जाली नोट और 8 लैपटॉप, 26 सिम कार्ड, 10 तमंचे व बम के साथ लग्जरी गाड़ी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि यह गैंग आम लोगों को डरा धमकाकर उनसे फर्जी मुकदमे लिखवाते हुए उनकी जमीनों को अपने नाम कर लेते थे। इस जाली नोट के तस्करी में संकलित सपा नेता रफीक उर्फ बबलू खान जो राष्ट्रीय सचिव पद पर है और नौशाद खान जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संस्कृत प्रकोष्ठ का पदाधिकारी है, इन्हें भी पुलिस ने इस पूरे कारोबार में गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक कुशीनगर के विधायक विवेकानंद पांडे ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़ा करते हैं। ऐसे में अब उन्हीं के नेता जाली नोटों के इस बड़े कारोबार में पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह लोग उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़ा करते हैं क्योंकि उनके नेता खुद ऐसे बड़े गैंग के सदस्य होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here