
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा 28 सितंबर को एक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 21 अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य न केवल सामाजिक और शैक्षिक योगदान को सराहना करना है, बल्कि सदस्यों और उनके परिवारों को एक साथ लाकर सामुदायिक संबंधों को मजबूत करना भी है।रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब प्रत्येक वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करता है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित अध्यापकों का चयन किया गया है, जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर इन अध्यापकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।समारोह में क्लब के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ भाग लेंगे, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नर रोटरी Rtn. P. S. Grover होंगे।जिससे यह आयोजन एक पारिवारिक और सामाजिक मिलन का रूप लेगा। रोटेरियल मनोज ओहरी ने कहा के समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यापक ही वह स्तंभ हैं जो समाज के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे अध्यापकों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और परिश्रम से समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया है।समारोह के दौरान रोटरी क्लब मिड टाउन के एक और प्रमुख सामाजिक प्रोजेक्ट ‘गिफ्ट ऑफ साइट’ पर भी चर्चा की गई। इस परियोजना का उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को नेत्र जांच, उपचार, और आवश्यकतानुसार मुफ्त सर्जरी की सुविधा प्रदान करना है।

क्लब द्वारा इस परियोजना के अंतर्गत कई नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जहां सैकड़ों लोगों की जांच की गई और कईयों को दृष्टि संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिलाई गई।रोटरी क्लब मिड टाउन के सचिव इंद्रपाल सिंह सचदेवा ने बताया कि ‘गिफ्ट ऑफ साइट’ परियोजना का विस्तार करते हुए अगले महीने एक बड़ा नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जाएगा और जिनको सर्जरी की आवश्यकता होगी, उन्हें मुफ्त में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।क्लब के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1200से अधिक लोगों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 460से अधिक लोगों को मुफ्त में सर्जरी और इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। यह परियोजना रोटरी क्लब के सामुदायिक सेवा प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे पूरे समाज में बहुत सराहा जा रहा है।समारोह में सम्मान समारोह के अलावा कई अन्य सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान क्लब के सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे और समाज सेवा के प्रति नए विचारों पर चर्चा करेंगे।रोटरी क्लब मिड टाउन की उपाध्यक्ष रोटेरियन जगमीत सिंह सेठी ने बताया कि इस तरह के पारिवारिक मिलन समारोह न केवल क्लब के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं, बल्कि एकजुटता और सामूहिकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य न केवल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना है, बल्कि एक मजबूत और सहयोगी समुदाय का निर्माण करना भी है।समारोह का समापन एक भव्य रात्रिभोज के साथ होगा, जहां सभी सदस्य और उनके परिवार एक साथ समय बिताएंगे और आने वाले सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट्स पर विचार-विमर्श करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह सचदेवा, डीपी कथूरिया, इंजीनियर जसवंत सिंह भोगल, गोपाल कृष्ण वासुदेव ,मनोज ओहरी, परवीन पब्बी, संदीप शर्मा, संजीव शर्मा, विंदर सिंह, जोगिंदर सिंह ,जगमीत सिंह सेठी ,विक्रम शर्मा ,एलएन वर्मा, जतिंदर कुमार ,रविंदर सिंह ,रोहित चोपड़ा , रजनीश कुमार गुलियानी इत्यादि उपस्थित करते थे ।











