Sunday, October 18, 2026
Home National रामनवमी की शोभायात्रा दौरान हुआ विस्फोट, 1 महिला घायल

रामनवमी की शोभायात्रा दौरान हुआ विस्फोट, 1 महिला घायल

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान विस्फोट हो गया। जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट राम नवमी की शोभायात्रा दौरान हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here