यूथ कांग्रेस ने रक्तदान करके मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिवस

congress blood camp

होशियारपुर। यूथ कांग्रेस होशियारपुर की तरफ से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर रक्तदान कैंप लगाकर उनको बधाई दी गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह मंटू लाली व इंचार्ज राजिंदर मूंद विशेष तौर से उपस्थित हुए। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से लगाए गए इस कैंप में करीब 40 यूनिट रक्त दान किया गया। इस मौके पर विधायक अरोड़ा एवं मंटू लाली ने युवाओं को श्रीमती गांधी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी शख्शियत का जन्मदिवस व अन्य बड़े दिन रक्तदान जैसे महान कार्य करके मनाने चाहिए। यह अपनों से बड़ों के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करती है तथा दूसरों को भी समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है। सोनिया गांधी के जन्म दिवस की सभी को बधाई देते हुए नेताओं ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और प्रदेश की जनता प्रदेश की सत्ता सोनिया गांधी के नेतृत्व में कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों सौंपने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर युवाओं क उत्साह उनके देश व समाज के प्रति फर्ज को जताता है। उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने पर सम्मानित भी किया। नेताओं ने रक्तदान कैंप के आयोजन के लिए दिए गए सहयोग के लिए सिविल अस्पताल अधिकारियों एवं ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. अमरजीत लाल व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, ठाकुर परमवीर पम्मा, दमनदीप बिल्ला, गुरप्रीत गोल्डी टांडा, धरमिंदर साबी दसूहा, बिंदर मुकेरियां, जकीन औलख हरगोबिंदपुर, विधान सभा यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रिहल, पार्षद सुदर्शन धीर, एडवोकेट कुलदीप सिंह, एडवोकेट लवकेश ओहरी, हरि ओम मनोचा, प्यारे लाल सैनी, अश्विनी ठाकुर, लक्की ठाकुर, राजेश गुप्ता, परवेश तलवाड़ा, हरीश बिट्टू, तीर्थ राम पार्षद सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here