चंडीगढ़ निगम की जीत भाजपा की लोकहित नीतियों की जीत: डा. रमन घई

-जिला भाजपा ने डा. रमन घई की अगुवाई में मनाई जीत की खुशी-

Advertisements

Report By:- Bhupesh Prajapati/Gurjit Sonu

होशियारपुर (The Stellar News)। चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा के द्वारा 2 तिहाई बहुमत जीत को भाजपा की लोकहित नीतियों की जीत करार दिया। उक्त विचार जिला भाजपा कार्यालय में जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी को बधाई देते हुए व्यक्त किए। डा. घई ने कहा कि केन्द्र सरकार की लोकहित नीतियां व पंजाब सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों से गरीब व मध्यमर्वी लोगों के लिए शुरु की गई योजनाओं का असर है कि आज भाजपा देश के साथ-साथ पंजाब के लोगों में भी पहली पसंद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस का चंडीगढ़ में सुफड़ा साफ हुआ है, इससे साफ हो गया है कि लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में अपना जनमत देने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here