Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh माझा में आम आदमी पार्टी हुई मज़बूत, भूपिंदर संधू पार्टी में हुए...

माझा में आम आदमी पार्टी हुई मज़बूत, भूपिंदर संधू पार्टी में हुए शामिल  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। लोक सभा हलका खडूर साहिब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मज़बूती मिली है। बुधवार को आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधान सभा चुनाव लड़ने वाले भूपिंदर सिंह संधू (बिट्टू) ‘आप’ में शामिल हो गए।  

Advertisements

आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ने से पहले भूपिंदर सिंह संधू कांग्रेस पार्टी के मैंबर थे। वह 2016 में प्रदेश कांग्रेस के सचिव और 2011 में रेलवे बोर्ड (उत्तरी) के मैंबर थे। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत खवासपुर के सरपंच के तौर पर की। वह खडूर साहिब के मैंबर ब्लाक समिति, मार्केट समिति के चेयरमैन और कृषि सहकारी सभा भारोवाल के प्रधान भी रह चुके हैं। भूपिंदर सिंह संधू पिछले 25 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं, उनकी खडूर साहिब हलके में अच्छी पकड़ है। आम आदमी पार्टी में उनकी मौजूदगी पार्टी को ओर मज़बूत करेगी।  
  
उनके इलावा एन.एस.यू.आई. पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष कंवर संधू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह विद्यार्थी राजनीति से आए हैं और नौजवानों में वह अच्छी पकड़ रखते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रस्मी तौर पर उक्त दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। भगवंत मान ने कहा कि हमारी लोक समर्थकी नीतियों के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए काम करने वाले ईमानदार लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाज़े हमेशा क लिए खुले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here