Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों...

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के दिन वोटिंग मशीनों की पूरी सुरक्षा और पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लगाए जा रहे काउंटिंग टेबल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, मीडिया सेंटर, पार्किंग, वॉशरूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव-2024 के तहत पूरे प्रदेश में 1 जून को मतदान होगा व वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों की वोटों की गिनती के लिए दो स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, चबेवाल, भुलत्थ और फगवाड़ा की गिनती रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स होशियारपुर में होगी, जबकि विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर और शाम चौरासी की गिनती मल्टी स्किल डेवलपमेंट केंद्र, आई.टी.आई होशियारपुर में होगी। इस अवसर पर एस. डी.एम होशियारपुर- कम-ए. आर.ओ होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, तहसीलदार चुनाव सरबजीत सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार हर्षवीर गोयल, चुनाव कानूगो चुनाव दीपक कुमार और हरप्रीत कौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here