
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। 29 जून को होने वाली रथ यात्रा के उपलक्ष में वीरवार को इस्कॉन कपूरथला की ओर से 20वी संध्या फ़ेरी जर्मनीदास पार्क कॉलोनी में बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें भक्तों का सैलाब देखने को मिला। लोगो मे भगवान की रथ यात्रा प्रति उत्साह दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। सभी शहर निवासी बड़ी ही उत्सुक्ता के साथ रथ यात्रा का इंतज़ार कर रहे हैँ। लोगो ने भगवान जगन्नाथ जी की पालकी के समक्ष बहुत ही उत्साह से नृत्य किया। कॉलोनी निवासियो ने पुष्प वर्षा तथा आतिशबाजी के साथ भगवान का स्वागत किया। ये हरिनाम संध्या फेरी उमीर खिल्लन और मानिक खिल्लन के निवास स्थान से बड़ी धूमधाम से आरम्भ हुई और समाप्ति आरती नितिन बेहल के निवास स्थान पर जाकर हुई। यहां संचालक नकुल दास (नीरज अग्रवाल) ने दाना मंडी के भक्तों का धन्यवाद करते हुए कहा की, भगवान रथ पर विराजमान होकर घर-घर क्यो जा रहे हैँ, क्योंकि जब कोई थोड़ा सा बीमार होता है तो वह अपने आप जाकर डॉक्टर से दवा ले सकता है। परन्तु यदी कोई बहुत अधिक बीमार हो जाये, इमरजेंसी हो और डॉक्टर के पास भी ना जा पाये तो क्या होता है? डॉक्टर स्वयं चलकर उसके पास आता है। इसी प्रकार भगवान भी हमारे डॉक्टर हैँ उन्हे पता है की यहां पर भी इमरजेंसी लगी है, सभी लोगों को भव रोओग लगा हुआ है और अगर इस जीवन में सभी लोग सही से भक्ति नहीं करेंगे तो अगला जीवन फिर से लेना पडेगा पर पता नहीं कोन सा शरीर प्राप्त होगा। इसलिए भगवान अपने भक्तों के साथ घर-घर जाकर उनको हरिनाम की दवा देने के लिए आते हैँ। भगवान केवल अपने भक्तों से प्रेम का आधान प्रधान करने आते हैँ। भगवदगीता श्रवन करने और पड़ने से किसी के भी हृदय में भगवान के प्रति प्रेम पैदा किया जा सकता है। भगवदगीता हमें बताती है की भगवान हैँ कोन और किस प्रकार से हमें उनकी सेवा करनी है।

आगे भगवान जगन्नाथ जी की कथा का गुणगान करते हुए प्रभुजी जी ने बताया की रथ यात्रा के दौरान हमने केवल खाते पीते ही नहीं रहना, अपना पुरा ध्यान हमने भगवान् के रथ मे रस्से को खींचने में लगाना है। जिस प्रकार रथ यात्रा के दौरान हमारे रास्ते में बहुत से प्रलोभन आएंगे उसी प्रकार हमारी भक्ति के रास्ते में भी बहुत से प्रलोभन आते हैँ। हमे करना क्या है अपनी भक्ति को उन प्रलोभनों के कारण रोकना नहीं है। बल्कि जो भी हमारे जीवन में हमे मिलता है उसे केवल भगवान की सेवा में लगाना है। यही असली कृष्णभावनामृत है। वैसे भी इस संसार में जो कुछ है वो भगवान का ही तो है, और हम सब उनके दास हैँ, तो मालिक की चीज मालिक को वापिस करने में केसा संकोच। यादी हम कोई वस्तु उसके मालिक के बिना पूछे इस्तेमाल करते हैँ तो हम चोर कहलाते हैँ। इसी प्रकार यादी भगवान् का दिया हुआ हम भगवान को अर्पण किये बिना इस्तमाल करते हैँ तो हम सब भी चोर हि कहलाएंगे। एक भक्त के जीवन में यदी कुछ प्रलोभन आतें भी हैँ तो वह केवल उसकी परीक्षा लेने के लिए आते हैँ और हमने उस परीक्षा में फैल नहीं होना।
हमने किसी भी हालात में भक्ति के पथ को नहीं छोड़ना क्योंकि केवल भक्ति के द्वारा हि हम भगवान् को जान सकते हैँ, भगवान को पा सकते हैँ। परन्तु हमे भक्ति है क्या यह कैसे पता चलेगा? भक्ति के बारे में हमे केवल भगवदगीता से पता चल सकता है। कहने का तात्पर्य है की अगर हम भगवान कृष्ण के किसी भक्त से उनकी लीलाओ ओर उनके गुणों के बारे मे श्रवण करेगे तभी हमारे हृदय में भगवान् के प्रति प्रेम उत्पन्न हो सकता है ओर कीर्तन के द्वारा हम भगवान श्री कृष्ण का स्मरण कर सकते हैं। हमें भगवान् श्री कृष्ण से यही प्रार्थना करनी चाहिए की भगवान् आपने तो पतीतों का उधार करने के लिए अवतार लिया है और इस संसार में मुझ से अधिक पतीत कोई नहीं है। आप कब मेरा उधार करोगे। भगवान् तो भाव ग्रही हैँ जब हम भी पूरे शुद्ध भाव से भगवान् को हरिनाम के द्वारा पुकारें गे तो भगवान् आवश्य हमारे हृदय में भी प्रवेश करेगे। प्रभु जी ने कहा की लोग बहुत उत्साह के साथ हरिनाम फेरिओं मे आ रहे है। भगवान के नाम का कीर्तन कर रहे हैँ ओर भगवान् की प्रसन्नता के लिए नृत्य कर रहे हैँ। उलेखनीय है की 29 जून को शाम 5 बजे प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर से, सभी शहर निवासियो के सहयोग के साथ भगवान की दिव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी। सभी शहर निवासी रथ यात्रा में शामिल हो कर अपने जीवन को सफल बनाएं।











