
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज सेवी कुलविंदर बब्बू ने मतदान कर सरकार गठन में योगदान डालने पर खुशी जताई। इस मौके पर कुलविंदर बब्बू ने कहा कि लोकतंत्र को जीवत रखने के लिए हर वोटर का मतदान में हिस्सा लेना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि किसी लालच या नशा आदि के प्रभाव तहत वोट ना डालें बल्कि सोच समझ कर और सही उम्मीदवार को चुने ताकि हम अपनी पसंद की सरकार बना सकें।बब्बू ने कहा कि अगर हम घर से निकल कर मतदान केंद्र में वोट डालने जाएंगे, तभी हम अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं।

मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर वोटर अपने संविधान अधिकार को समझें और जब भी चुनाव आए वह अपना वोट डालने जरुर जाएं। उन्होंने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए की जिस भी पार्टी व नेता को वोट डाले उसकी साफ व इमानदार छवि हो।











