Monday, October 26, 2026
Home National समर्थकों की मांग, पूर्व विधायक ध्यान सोहरु का पोता विजय पाल सोहारू...

समर्थकों की मांग, पूर्व विधायक ध्यान सोहरु का पोता विजय पाल सोहारू लड़े निर्दलीय चुनाव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा में बगावत के आसार बढ़ गए हैं । भाजपा के  कई बड़े पदों पर पदाधिकारी रह चुके विजय पाल सोहारू पर समर्थकों ने हमीरपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लडने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। विजय पाल सोहारु पूर्व विधायक ध्यान सिंह सोहारू के पोते हैं। ध्यान सिंह सोहारू 1967 में जनसंघ से भोटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। भोटा  बाद में  नदौंनता और अब बड़सर विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

Advertisements

आपको बता दें कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के भाजपा में शामिल होने तथा उनके विधायक पद  से इस्तीफा देने के बाद हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेत्री  वीना कपिल भी हमीरपुर सीट से टिकट की मांग कर चुकी है। अब बदले हालातों में  कई भाजपा नेता जोकि टिकट की उम्मीदें पाले हुए थे , निराशा में चले गए। ऐसे में उनके समर्थक निर्दलीय चुनाव लडने को दबाव बना रहे है।  

इस बारे में विजय पाल सोहारू ने कहा कि अभी तो नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन पर समर्थकों का दबाव है कि आजाद चुनाव लडा जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे शीघ्र ही समर्थकों संग बैठ उचित निर्णय लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here