Tuesday, October 27, 2026
Home Latest चिनाब ब्रिज पर हुआ ट्रेन का ट्रायल, 30 जून से कश्मीर के...

चिनाब ब्रिज पर हुआ ट्रेन का ट्रायल, 30 जून से कश्मीर के लिए चलेगी पहली ट्रेन

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के रामबन में संगलदान और रियासी के बीच ट्रेन का पहला ट्रायल रन पूरा हो गया है। यह ट्रेन चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज है। अश्विनी वैष्णव ने इस सफल परीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि इस ट्रेन ट्रैक का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। टी1 सुरंग के निर्माण कार्य के चलते कटड़ा से रियासी के बीच करीब 30 किलोमीटर के ट्रैक का कार्य लंबित है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी ट्रायल रन चलता रहेगा। ट्रेन ट्रैक पर पूरी तरह से परीक्षण के बाद ही इस पर ट्रेन के परीचालन की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद सिर्फ साढ़े तीन घंटे में श्रीनगर से जम्मू का सफर पूरा होगा।

Advertisements

गौरतलब है कि 272 किलोमीटर लंबी ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर दशकों से कार्य चल रहा है। बनिहाल से श्रीनगर होते हुए बारामुला तक 161 किलोमीटर पहले से ट्रेन दौड़ रही है। चिनाब ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है, जबकि 1.3 किमी लंबे इस ब्रिज को चिनाब नदी पर 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जनवरी को संगलदान से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद ​बनिहाल से संगलदान तक ट्रेन चल रही है। इस ट्रायल रन के बाद 37 पुल के साथ 111 किमी कटड़ा-बनिहाल रेल खंड में भी ट्रेन दौड़ेगी। इसी खंड में चिनाब पर बना विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल भी है। अब पूरे ट्रैक का काम पूरा हो गया जल्द जम्मू से श्रीनगर ट्रेन चलेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक संगलदान से रियासी रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन के सफल परीक्षण के बाद इस रूट पर पहली ट्रेन 30 जून को ऑपरेट करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here