Monday, October 19, 2026
Home Himachal पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला नहीं लड़ेंगे देहरा उपचुनाव, कहा- पार्टी ने जिसे...

पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला नहीं लड़ेंगे देहरा उपचुनाव, कहा- पार्टी ने जिसे टिकट दिया, उसके लिए करेंगे काम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को भी बड़ी राहत मिली है। यहां पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला ने भी निर्दलीय चुनाव लडने से इंकार कर दिया है। इससे पहले रमेश ध्वाला देहरा को जिला घोषित करने की शर्त पर  कांग्रेस में शामिल हो चुनाव लडने की इच्छा जाहिर कर चुके थे। देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी को कांग्रेस टिकट मिलने पर सोशल मीडिया पर रमेश ध्वाला द्वारा निर्दलयीय  प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडने की चर्चाएं छिड़ गई थी। 

Advertisements

बुधवार को मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसी सूरत में आजाद चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने जिसे टिकट दिया है, उसी के लिए काम करूंगा। रमेश ध्वाला धूमल मंत्रीमंडल में मंत्री रह चुके हैं और जयराम सरकार मे भी उन्हें सम्मानपूर्वक पद पर रखा गया था। इस बीच पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के साथ सीटों की अदलाबदली  के बाद रमेश ध्वाला भाजपा में नाराज चल रहे थे। भाजपा के अंदर हुए भीतर घात को लेकर भी धवाला ने तल्ख टिप्पणियां की थी।

उधर होशियार सिंह के दो बार निर्दलीय जीत जाने और अब उपचुनाव में देहरा से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में सामने आने से देहरा में राजनीतिक माहौल गर्मा गया था। सीएम की पत्नी कमलेश कुमारी के कांग्रेस टिकट के फाइनल होने के बाद देहरा में अंदर खाते भाजपा और कांग्रेस को नए सिरे से रणनीति तैयार करनी होगी जिसमें रमेश ध्वाला के प्रभाव और समर्थन को विशेष तवज्जो दी जा रही है। यही वजह है कि रमेश ध्वाला ने  सभी गीले शिकवे भूल निर्दलीय चुनाव लडने से इंकार कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here