
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान के उत्तरपूर्वी शहर कशमार में आए भूकंप के कारण चार लोगों की मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में 120 लोग घायल हो गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई। कसमार के गवर्नर हाजातुल्लाह शरीयतमादारी ने भूकंप से हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भूकंप दोपहर 1:24 बजे आया। शरीयतमादारी ने कहा, 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भूकंप से शहरी और ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर जर्जर इमारतों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।













