Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई जाएगी...

वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई जाएगी सांझी मुहिम: जोशी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। जोशी फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ आयोजित गोलमेज कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, धार्मिक प्रमुखों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर पंजाब राज्य में नशे के खिलाफ एक संयुक्त अभियान शुरू करने का फैसला किया। इस दौरान शामिल सभी महानुभावों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि यह अभियान पूरे पंजाब में नहीं चलाया गया तो हमारे पंजाब की एक पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो जायेगी, यह बात जोशी फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कही । इस सम्मेलन का आयोजन जोशी फाउंडेशन द्वारा निहंग बाबा फकीर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, हार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. एचके बाली और भारत गौरव संस्था के सहयोग से किया गया था।

Advertisements

इस गोलमेज कांफ्रेंस में संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, अध्यक्ष धर्म प्रचार कमेटी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी; जत्थेदार बाबा संतोख सिंह, महाकाल, बुड्डा दल, राजपुरा, बी.ए.एल.एल.बी ;  सिंह साहिब जत्थेदार बलविंदर सिंह मेहता चौक, दल पंथ मिसल शाहीदां तरना दल श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी;  सिंह साहिब जत्थेदार बाबा दविंदर सिंह कपूरथला वाले मुखी दल पंथ नवाब कपूर सिंह जी; संत बाबा प्रीतम सिंह जी राजपुर वाले, मुखी पंथक संत समाज, आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद महाराज, भाई मंजीत सिंह भोमा अध्यक्ष धर्म प्रचार कमेटी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुख्य कार्यालय अमृतसर;  नामधारी दरबार श्री भैणी साहिब से हेड ग्रंथी भाई रणबीर सिंह; ओपी निरंकारी निरंकारी संप्रदाय से , स्वामी गुरु कृपा नंद दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से, सरदार राजदेव सिंह खालसा पूर्व सांसद, सरदार बलबीर सिंह राजेवाल अध्यक्ष भारती किसान यूनियन, डॉ. जयदीप आर्य पतंजलि योग पीठ, आर्ट ऑफ लिविंग प्रमुख उत्तर भारत अमृत जनेजा, डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल अध्यक्ष ज्वाइंट एसोसिएशन ऑफ कॉलेज पंजाब;  डॉ. नवदीप शेखर राज्य महासचिव विद्या भारती पंजाब;  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और पूर्व सांसद  व पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अविनाश रॉय खन्ना ; पूर्व चेयरमैन खादी बोर्ड पंजाब सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल;  निवासुलु संगठन मंत्री पंजाब भाजपा, डॉ. अक्षय आनंद पीजीआई चंडीगढ़, समीर छाबड़ा मानसा से कार्यकर्ता नशा विरोधी, कविता खन्ना कविता विनोद खन्ना फाउंडेशन, नलिन आचार्य अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here