
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। संगम नगरी प्रयागराज में एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने से दिल्ली हावड़ा रेल रूट बाधित हो गया। रेलवे की टीमें पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। यह हादसा प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के नजदीक शहर के ही जानसेनगंज इलाके के पास हुआ है। जंक्शन से आगे बढ़ते ही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे का शिकार बनी मालगाड़ी कानपुर से मुगलसराय जा रही थी। मालगाड़ी के सभी डब्बे खाली थे। गणीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।













