Friday, October 23, 2026
Home Latest चलती मालगाड़ी से गिरे 10 कंटेनर, चंडीगढ़-दिल्ली रुट हुआ बाधित

चलती मालगाड़ी से गिरे 10 कंटेनर, चंडीगढ़-दिल्ली रुट हुआ बाधित

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। करनाल में सुबह बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है।  ये हादसा तरावड़ी में रेलवे ट्रैक पर हुआ। हादसे के बाद दोनों तरफ की ट्रेनों को रूकवा दिया गया है। पुलिस और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई। इस हादसे रेलवे ट्रैक और बिजली के खंभे बाधित हुए हैं।

Advertisements

करनाल के तरावड़ी में रेलवे विभाग की टीम ने बाधित हुए ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल इस रूट पर आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रेलवे की टीम ट्रैक को बहाल करने में जुटी है। फिलहाल अभी तक यह पता नही चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here