Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का तूफानी दौरा

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का तूफानी दौरा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): स्कूलों की कार्यप्रणाली की जांच करने तथा यह देखने के लिए कि विद्यार्थी कक्षा शिक्षण से सर्वोत्तम लाभ उठा रहे हैं या नहीं, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा कमलदीप कौर ने बुधवार को रामपुर चंदेहर, संधर, धूत खुर्द ब्लॉक बुलोवाल स्कूलों का औचक दौरा किया। उनके साथ जिला स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार भी थे।

Advertisements

जिला शिक्षा अधिकारी कमलदीप कौर ने कहा के बरसात के मौसम को देखते हुए सरकारी स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें वर्षा के दिनों को देखते हुए स्कूल की इमारतों को सीलन से बचाने के विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत सभी स्कूल प्रमुखों को बारिश के पानी को छतों से नीचे ले जाने वाली पाइपों की सफाई कराने को कहा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इनमें अक्सर पत्ते, लिफाफे, कागज आदि फंस जाते हैं, जिन्हें साफ कराया जाना चाहिए। इसके अलावा छतों पर उगी घास की भी सफाई कराई जानी है। यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि छतों का बरसाती पानी सीधे पाइपों तक पहुंचे व यह पानी स्कूल की इमारत के पास एकत्र न होने पाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मध्य नजर अनसेफ बिल्डिंगों का बिल्कुल भी उपयोग न किया जाए ।इस दौरान कमलदीप कौर ने विभिन्न कक्षाओं के छात्रों से बातचीत की और विभिन्न विषयों में कक्षा शिक्षण का जायजा लिया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अंग्रेजी, गणित और पंजाबी सहित विभिन्न विषयों की बुनियादी अवधारणाओं के बारे में प्रश्न पूछे।डीईओ ने स्टाफ, छात्रों की उपस्थिति, स्कूल रिकॉर्ड, स्वच्छता और मध्याह्न भोजन की भी जांच की। उन्होंने स्कूल प्रमुखों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कक्षा शिक्षण में कमियों पर चर्चा की। उन्होंने स्कूल प्रमुखों से कक्षा शिक्षण में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।डीईओ ने कहा, “स्कूल प्रमुखों को शिक्षकों और छात्रों के प्रदर्शन का जायजा लेने के लिए कक्षाओं की रेंडम जांच करनी चाहिए।

विभिन्न विषयों की बुनियादी अवधारणाओं की समझ का आकलन करने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रमुखों से स्कूलों में अच्छे परिणाम और बेहतर सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुधार की निगरानी के लिए नियमित अंतराल के बाद स्कूलों का फिर से दौरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here