
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के सुदूरवर्ती क्षेत्र में नदी में तैरते समय 12 वर्षीय लड़की को एक मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सार्जेंट एरिका गिब्सन ने बताया कि नदी में से उसके अवशेष मिले। गिब्सन ने बताया कि लड़की के शरीर के घावों से पता चला कि उसकी मौत मगरमच्छ के हमले के कारण हुई।

गिब्सन ने कहा, ”लड़की के अवशेष मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास जारी है। उनके अनुसार, खारे पानी के मगरमच्छ क्षेत्रीय होते हैं और वे आस-पास के ही जलमार्गों में रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि एक छोटी नदी में तैरते समय लड़की लापता हो गई और उसे ढूंढने के लिए 36 घंटे तक तलाशी-अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास जारी है।












