Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur जिला कराटे एसोसिएशन और जगमोहनस इंस्टिट्यूट द्वारा राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी किए गए...

जिला कराटे एसोसिएशन और जगमोहनस इंस्टिट्यूट द्वारा राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी किए गए सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जेआईटीके द्वारा जिला कराटे एसोसिएशन, होशियारपुर और ओकीनावान गोजू रिउ कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कराटे मुकाबले में विजई प्रदर्शन करने वाले करतेकाज कराटे खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया। जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव शीहान जगमोहन विज ने बताया कि डीएवी कालेज मैनेजमेंट कमेटी, होशियारपुर के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार ने इस समारोह की अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए; जबकि मोहनलाल पहलवान और पार्षद अशोक मेहरा इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे। अलग-अलग वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कराटे प्रतियोगिताओं में होशियारपुर और पंजाब का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ी शुभम संदल, धैर्य कालिया, अर्पित शर्मा, अक्षिता शर्मा, आदित्य बक्शी, आयुष भार्गव, आरती कुमारी, मनीषा कुमारी, अदबप्रीत सिंह को बेस्ट कराटेका अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि लड़कियों और लड़कों के अलग-अलग वर्गों में श्रद्धा मेहता, राव्या शर्मा, महिमा यादव, विवेक शर्मा, धैर्य मेहता, दिलशान सदाल, करनप्रीत सिंह चहल, रणवीर गिल, मानव शर्मा और ओम सिल्ली को स्पोर्टिंग बेस्ट ट्रेनी के पुरस्कार से नवाजा गया।

Advertisements

नायरा वर्मा सब जूनियर लड़कियों के वर्ग में बेस्ट ट्रेंनी रही । मुख्य अतिथि डॉ अनूप कुमार ने कराटे खिलाड़ियों की उपलब्धियां की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके अभिभावकों और चीफ कराटे कोच शीहान जगमोहन विज को बधाई दी । उन्होंने खिलाड़ियों से अपने अभ्यास के दौरान तकनीकी बारीकियां के साथ-साथ अपने खान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर कराटे के प्रति उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर दीपक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव अहलूवालिया, क्रिकेट कोच विजय गट्टा , योग इंस्ट्रक्टर जतिन कुमार , गर्ल्स टीम की मैनेजर आरती कालिया और ज्योति कौशल के साथ-साथ मनोज कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय पदक विजेता शिल्पा राणा द्विवेदी, बृज लाल गिरि, लीला देवी, गुरविंदर सिंह चाहल, आशीष गुप्ता, नंद राम , गुरप्रीत सिंह, आरती वर्मा, अमनदीप कोर, राज कुमारी, परमिंदर कौर इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here