Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब द्वारा होटल फाईन डाईनिंग में एक विशेष समारोह का किया...

रोटरी क्लब द्वारा होटल फाईन डाईनिंग में एक विशेष समारोह का किया गया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव रोटेरियन नरेश कुमार साबा ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा होटल फाईन डाईनिंग होशियारपुर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिस में रोटेरियन राजन सैनी पास्ट सहायक गवर्नर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। क्लब द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए रोटेरियन विजय कुमार को प्रधान तथा रोटेरियन अमनदीप सिंह को क्लब का सचिव चुना गया। ताजपोशी के समय क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। समारोह के दौरान 2023-24 के प्रधान रोटेरियन जरनैल सिंह धीर द्वारा अपने समय के दौरान किए गए समाज सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जरनैल सिंह धीर ने बताया कि 80 प्रतिशत 6 दिव्यांगजनों को 6 व्हील चेयरें, 2 सिलाई मशीनें, नशा छुड़ाओ केन्द्र को 25 व्यक्तियों के इस्तेमाल के लिए बर्तन भेंट किए गए।

Advertisements

गांव जहान खेलां में लोगों के लिए ठंडा पानी पीने के लिए बड़ा कूलर लगाया गया तथा पोलियो जागरुकता अभियान भी चलाया गया। स्टेज सचिव की सेवा सीनियर रोटेरियन हर्षविंदर सिंह जिला सचिव ने बाखुबी निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजन सैनी, विजय कुमार, अमनदीप सिंह तथा भुपिंद्र कुमार सहायक गवर्नर ने भी अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर वर्ष 2023-24 के लिए अधिक योगदान देने के लिए रोटेरियन कुलदीप सिंह पत्ती तथा नरेश कुमार हांडा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड ऑफ डायरैक्टरज़ की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर हर्षविंदर सिंह, भुपिंदर कुमार, राजन सैनी, जरनैल सिंह धीर, विजय कुमार, नरेशक कुमार साबा, अमनदीप सिंह, नरेश कुमार हांडा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here